फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रोडवेज बसों को सीएम ने किया रवाना, एक माह में नहीं पहुंच पाईं ललितपुर

विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में परिवहन सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन रोडवेज बसों की सौगात दी थी। इन बसों को पिछले महीने लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, लेकिन अब तक यह बसें ललितपुर नहीं पहुंच सकी हैं। ऐसे में यात्रियों की दिक्कत बढ़ रही है। यात्री खटारा रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज बसों की पहले से ही कमी है। यहां कुल 24 बसों में से महज तीन बसों का ही संचालन हो रहा है। ऐसे में परिवहन सेवाओं को विस्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से बीते माह 150 बसों को रवाना किया था। इसमें प्रत्येक जिले को दो-दो बसें दीं गईं। जबकि ललितपुर के लिए तीन बसें आवंटित की गईं। इन बसों को मुख्यमंत्री ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। लेकिन एक माह बाद भी बसें लखनऊ से ललितपुर तक नहीं पहुंची हैं।
यहां पर अब भी पुरानी कबाड़ रोडवेज बसों को दौड़ाया जा रहा है। खटारा बसें कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। कुछ बसों की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। बसों की कमी के चलते लोग मजबूरन डग्गामार वाहनों से यात्रा कर रहे हैं। मगर रोडवेज अफसर और जनप्रतिनिधि यात्रियों की समस्या को लेकर संजीदा नहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा दी गईं रोडवेज बसें अब तक जनपद में नहीं आ पाईं हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक से बात कर बसों को मंगाया जाएगा।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
बीते माह मुख्यमंत्री द्वारा दी गई तीन रोडवेज बसों के न आने की जानकारी हुई है। इस पर विभागीय मंत्री से वार्ता कर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
- मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री श्रम सेवायोजन
ललितपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डा है। जिले को मिलीं तीन बसों का संचालन कराने के लिए परमिट नहीं मिला है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। - लोकेश राजपूत, सेवा प्रबंधक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें