फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हमले के आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में दामाद ने अपनी पत्नी के घर जाकर सास, साली और साले पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नामजद हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की तीन टीमें हमलावर की तलाश में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला लेडियापुरा आजादपुरा निवासी वीर सिंह उर्फ वीरू राजा ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री मिताली ठाकुर ने 1 मार्च 2025 को मयंक नामदेव उर्फ मोंटी से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद मयंक मिताली की पिटाई कर परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर मिताली अपने मायके वापस आ गई थी। 4 नवंबर को वीर सिंह अपनी पुत्री मिताली के साथ कचहरी गए थे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी मोती, पुत्री दीपांशी और पुत्र नव्यांश घर पर मौजूद थे। मौका पाकर मयंक उर्फ मोंटी उनके घर में घुसा। उसने मोती, दीपांशी और नव्यांश पर चाकू से जानलेवा हमला किया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर मौके से भाग गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
आरोपी की खोज में जुटीं पुलिस की तीन टीमें
पुलिस ने हमलावर मयंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सीओ सदर ने बताया कि हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल मोती और दीपांशी का इलाज झांसी में चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

कचहरी में वाद दायर करने की सूचना पर किया था हमला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मयंक को जानकारी मिली थी। उसकी पत्नी मिताली ठाकुर अपने पिता के साथ कचहरी गई थी। वह मयंक के खिलाफ वाद दायर करने वाली थी। यह सूचना मिलते ही मयंक मिताली के घर पहुंचा। उसने मिताली की मां, बहन और भाई पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें