फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाटिंग कराने के नाम पर धोखाधड़ी से तीन लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तालाबपुरा स्थित बिंदुआ कॉलोनी में प्लाटिंग के नाम धोखाधड़ी से तीन लाख रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी गुलाब चंद जैन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी उमा के नाम पर नगर पालिका बाहर हद में 2.375 एकड़ का एक तिहाई भाग खतौनी में दर्ज है। उसके पूर्व परिचित डेम कॉलोनी सीतापाठ रोड निवासी अजय कुमार साहू प्रापर्टी खरीदने बेचने का काम करते हैं। तीन मार्च 2022 को अजय साहू उसके घर आया और प्लाटिंग के लिए पचास हजार रुपये की मांग की, जिस पर उसने उसे पचास हजार रुपये दे दिए। इसके बाद नौ मार्च को एक लाख रुपये और 11 मार्च को डेढ़ लाख रुपये उसने प्राप्त किए, लेकिन उसने प्लाटिंग नहीं कराई। उसने कई बार उससे अपने तीन लाख रुपये मांगे, लेकिन वह हीला हवाली करता रहा। बीते 31 जुुलाई को वह उसके घर रुपये मांगने गया तो वह उससे मारपीट पर आमादा हो गया और रुपये मांगने पर मोबाइल पर गालियां देकर धमकी दे रहा है। उसने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय जाना पड़ा। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उक्त मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें