फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक भिड़ंत में पति-पत्नी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के देवगढ़ रोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास सोमवार की रात को बाइक भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पिसनारी निवासी 30 वर्षीय संतोष सोमवार को अपनी पत्नी 25 वर्षीय पत्नी वंदना और छोटे भाई 28 वर्षीय कल्यान सिंह के साथ पैतृक गांव दावनी गए थे। रात करीब 11 बजे वह लोग वापस घर लौट रहे थे। अभी वह देवगढ़ रोड़ पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे एक बाइक पर तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नेहरू नगर चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें