फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 03 Jul 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

निर्वाचक नामावलियों में सुधार के लिए एनईआरपीएपी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत नियुक्त बीएलओ को मतदाताओं से आधार नंबर प्राप्त करने के निर्देश हैं। लेकिन, ब्लाक तालबेहट, बार व जखौरा के तीन दर्जन बीएलओ ने इस कार्य में रूचि नहीं ली। जिससे मतदाता सूचियों को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया जा सका है। इस पर तहसीलदार तालबेहट आरएस तिवारी ने उदासीन बीएलओ की सूची बीएसए को भेज दी है। इनमें प्राथमिक विद्यालय गेवरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय कड़ेसराकलां, वनगुवांकलां, प्राथमिक विद्यालय बंदेशरा, गनेशपुरा, सुनौरी, पूराकलां, बैदोरा, मुकटौरा, ऐवनी, भुचेरा, म्यांव, राजपुर, वादीवरकलां, मावलैन, लड़वारी, नीमखेड़ा, सेमराडांग, जमालपुर, लालौन, बुधेड़ी, जखौरा, बुडेरा, खिरियाखुर्द, बसतगुवां, बार, डुलावन, वस्त्रावन, मुहारा, रायपुर, सिरसी, बृजनगर सिरसी के बीएलओ शामिल हैं। उन्होंने उदासीन बीएलओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। इससे बीएलओ में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें