शिकायती पत्र में बताया गया कि आजादपुरा सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे सरकारी नाले पर एक भवन स्वामी दीवार बनाकर निर्माण कर रहे हैं। शिकायत करने पर उसी परिवार की महिला फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहती है, जिससे मुहल्लेवासी परेशान हैं। इस नाले में हजारों घरों का पानी आता है। निर्माण से पानी की निकासी अवरुद्ध हो जाएगी, जिससे कई घरों में पानी भर जाएगा। उन्होंने सरकारी नाले से कब्जा हटवाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर जयहिंद सिंह, गिन्नीराजा, नितिन जैन, रामदास, सम्यकराज, सौरभ जैन, भानुप्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।