फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की सड़क दुर्घटना में लापरवाही उजागर, तीन सिपाही निलंबित

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। डायल 112 में तैनात सिपाही के साथ सड़क दुर्घटना होने की जानकारी मिलने के बाद भी लापरवाही बरतना तीन सिपाहियों को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

राजघाट चौकी में तैनात जनपद जालौन के थाना उरई के ग्राम लयरियापुर निवासी कुलदीप सिंह चौहान (36) डायल 112 में तैनात था। चार फरवरी की देर रात को वह बाइक से राजघाट जा रहा था। इसी दौरान राजघाट में पेट्रोल पंप के पास एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे सिपाही काफी देर तक घटना स्थल पर तड़पता रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी चौकी में तैनात तीन सिपाहियों हेड कांस्टेबल राज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल जयंत भदौरिया और कांस्टेबल चालक बृजराज सेंगर काफी देर से घटना स्थल पर पहुंचे और उसे तड़पता देखने के काफी देर बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने सिपाही कुलदीप सिंह को मृत बता दिया। यह मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और उन्होंने जांच कराई जो प्रथम दृष्टया राजघाट चौकी में तैनात तीनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आई। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने तीनों सिपाहियों को संवेदनहीनता व कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें