फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर के फुट ओवरब्रिज पर बनेगी तीन कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एफओबी पर यात्री सुविधाएं भी मिलेंगी, सुरक्षा को सीसीटीवी कैमरे में लगेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े फुटओवरब्रिज पर प्लेटफार्म जैसी यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां खाने-पीने के सामान के लिए तीन कैंटीन भी खोली जाएंगी। वहीं, अन्य यात्री सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरे में लगाए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन पर नई बिल्डिंग के पास यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से आने जाने के लिए 12 मीटर चौड़े फुटओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यहां लोहे के पिलरों पर गाटर युक्त लेंटर, टिन शेड, सीढि़यों के निर्माण आदि काम पूरा हो चुका है। अब यहां ब्रिज पर ऊपर सुरक्षा जालियां लगाए जाने का काम किया जाना है। अब रेलवे द्वारा यहां फुटओवरब्रिज पर रेलवे द्वारा कैंटीन खोलने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही रेलवे द्वारा कार्यदायी संस्था के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं यहां यात्रियों की सुविधा के लिए चेयर, बैंच आदि की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। यही नहीं इस 12 मीटर के फुटओवरब्रिज पर सभी दिशाओं में हाईरैज्यूलेशन के सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्लेटफार्म एक, दो व तीन पर लगेगी लिफ्ट
रेलवे स्टेशन पर नए भवन के पास बाहर मीटर फुटओवरब्रिज के पास यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएंगी, जो इस एफओबी से सटकर बीना अंत की ओर लगाई जाएगी। प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगने से असहाय, बीमार व वृद्ध यात्रियों को काफी सुविधा हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें