फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे-44 पर थाना जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में थाना बार क्षेत्र के लड़वारी निवासी दो सगे भाई जसरथ (40) ,नाथूराम (42) और उनके चचेरे भाई जगदीश (36) की मौत हो गई। तीनों भाई ट्रेन से भोपाल से ललितपुर आए थे और रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
परिजनों के अनुसार तीनों रविवार को भोपाल में अपने जीजा के यहां आयोजित सुंदरकांड व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह वे ट्रेन से ललितपुर लौटे और रेलवे स्टेशन पर पहले से खड़ी बाइक लेकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बांसी के पास पुलिस चौकी और पेट्रोल पंप के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ललितपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जसरथ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते नाथूराम और जगदीश को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
झांसी से दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में जगदीश ने भी दम तोड़ दिया। जबकि नाथूराम की ग्वालियर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में कार चालक भी घायल है, जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत की खबर से गांव लड़वारी में शोक की लहर दौड़ गई। तीनों भाई खेती-किसानी करते थे।
विज्ञापन

-
हाईवे-44 पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक भी घायल है और अस्पताल में भर्ती है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सुनील भारद्वाज, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें