फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लेखपालों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फार्मर रजिस्ट्री का काम कर लौट रहे लेखपालों की कार पर पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
शहर के मोहल्ला गोविंद सागर बांध डैम कॉलोनी निवासी लेखपाल अरुण कुमार दो फरवरी की रात अपने साथी लेखपाल मोहनलाल, दीपक गौतम प्रशिक्षु लेखपाल, दीपेंद्र राजपूत प्रशिक्षु लेखपाल, सीएससी कार्यकर्ता राघवेंद्र के साथ ग्राम घिसौली से फार्मर रजिस्ट्री का काम कर कार से लौट रहे थे। ग्राम मैलार के पास तीन लोगों ने कार को रोक लिया और पत्थरबाजी करते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस टीम बनाई। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी इंदल यादव निवासी ग्राम मैलार, बृजेंद्र यादव निवासी सांकरवार खुर्द, रामेश्वर यादव निवासी सांकरवार खुर्द को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें