फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसा देकर नकली जेवरात बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आमलोगों को झांसा देकर नकली जेवरात बेचने वाले तीन आरोपियों को थाना सौजना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सौजना सुधाकर पांडेय ने बताया कि 28 मई को ग्राम कोरवास निवासी सोनू राजा ने बताया था कि कुछ लोग उसके पास आए और उसे झांसे में लेकर 15 हजार रुपये में नकली चांदी के जेवर बेचकर चले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल को तीन टीमें गठित की गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी धनीराम निवासी ग्राम कुम्हेडी थाना महरौनी, रामचरन कुशवाहा निवासी ग्राम लुहर्रा थाना मड़ावरा और राम गोपाल निवासी ग्राम मैनवार चौकी बिरधा कोतवाली सदर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली आभूषण एक कमर बंद, एक चैन, दो जोड़ी पायल सफेद धातु बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक गिरोह है। वह लोग नकली सफेद धातु के बने आभूषण पायल, चैन, कमरबंद आदि बाहर से खरीदकर लाते हैं। जगह-जगह घूमकर सीधे-साधे लोगों को टारगेट करके उनको अपनी बातों में फंसाकर इन नकली आभूषणों को चांदी का बताकर उनको बेच देते हैं या गिरवी रख देते हैं। इससे जो रुपये मिलते हैं, उनको वह लोग आपस में बांटकर ऐशो आराम पर खर्च करते हैं। 26 मई को सोनू राजा को पैसों की आवश्यकता बताकर 15000 रुपये में नकली आभूषण बेच दिए थे। उन रुपयों को आपस में बांट लिया था। नकली जेवर बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, प्रवीण गिरि, निखिल मलिक, सिपाही गौरव कुमार और रिक्रूट आरक्षी शुभम दिवाकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें