फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के मुकदमों की कड़ी पैरवी कर दिलाई जाएगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस बीते चुनावों में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की कड़ी पैरवी कराकर उन्हें न्यायालय से सजा दिलाएगी। ऐसे मुकदमों की सूची तैयार की जा रही है।
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर पुलिस अधिकारी वहां भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस की टीमें बूथ स्तर पर हर जानकारी जुटाकर बीट बुक में दर्ज कर रही हैं। वांछित, हिस्ट्रीशीटरों के अलावा ऐसे अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिनके खिलाफ पूर्व में हुए चुनावों के दौरान गड़बड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले जो मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं, उनकी प्रभावी तरीके से पैरवी कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। असामाजिक तत्व व उपद्रवी किस्म के ऐसे व्यक्ति जो भूमिगत हो जाते हैं, उनकी कुंडली खंगाली जानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
चुनाव के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों और संवेदनशील मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-
एसपी ने चुनाव सेल का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित चुनाव कार्यालय का सोमवार को एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव को लेकर शासन स्तर पर मांगी जा रही सूचनाओं को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ चुनाव संबंधी रजिस्टरों व पत्रों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में हुए चुनावों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पैरवी न्यायालय में प्रभावी तरीके से कराते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें