फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 52 लाख की लागत से बनाए जा रहे तीन पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कुल 415 ग्राम पंचायतों में 412 में पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए थे, तीन ग्राम पंचायतों में जगह न मिलने के कारण पंचायत भवन नहीं बन पाए थे। पंचायती राज विभाग ने जमीन मिलते ही अब इन गांवों में भी भवनों का निर्माण प्रारंभ करा दिया है।
ग्राम पंचायतों में कार्यालय संचालन के लिए पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है। अधिकांश पंचायत भवनों में सामुदायिक सुविधा केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिन तीन ग्राम पंचायतों में निर्माण नहीं हुआ था, वहां पंचायत भवन बनने शुरू हो गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास खंड जखौरा की कारीपहाड़ी, तिलहरी व मड़ावरा की ग्राम पंचायत मड़ावरा शामिल है। एक पंचायत भवन की लागत 17 लाख 46 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार तीनों ग्राम पंचायत में करीब 52 लाख रुपये की लागत से इनका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

-
15 ग्राम पंचायतों में नहीं मिल पाया कनेक्शन
15 ग्राम पंचायतों में विद्युत संयोजन नहीं मिल पाया है, इसके लिए विभाग के झटपट पोर्टल पर आवेदन किया गया है। इसके बाद भी विभाग ने संयोजन नहीं जोड़ा। जहां कनेक्शन नहीं मिला है, उनमें ग्राम पंचायत बड़ौखरा, डगराना, दशरारा, डुलावन, गुगरवारा, मिर्चवारा, पाह, टौरिया, उमरी, तेरई, कड़ेसरा बांसी, चौकी, छापछौल, लहरन, सटकौरा शामिल है। बिजली कनेक्शन न होने के कारण यहां पंचायत कार्यालय व सामुदायिक सुविधा केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


तीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है। पूर्व में यहां उपयुक्त भूमि चिन्हित न होने के कारण निर्माण नहीं हो पाया था। अब निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें