फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस ट्रांसफार्मर की होगी क्षमता वृद्घि

Sun, 09 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tranceforamr - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजली विभाग द्वारा गर्मियों में ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए जनपद में तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस आशय का
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। एक्सईएन ने इसे चीफ अभियंता के पास भेज दिया है। 
शहरी क्षेत्र में करीब तीन सौ और ग्रामीण क्षेत्रों में सात सौ विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। चालीस अधिक से ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। आए दिन  ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। इन हालातों को देख बिजली विभाग ने जनपद के तीस ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है। अभी तक उन्हीं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि हो सकती थी जिन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के बिलों का पूर्ण भुगतान होता था। चीफ अभियंता को भी छह लाख रुपए तक की विद्युत सामग्री या ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि के लिए एस्टीमेट पास करने का अधिकार प्राप्त था। लेकिन अब उक्त विद्युत कार्यों के लिए चीफ अभियंता के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा पूरे जोन में एक करोड़ रुपए तक की विद्युत सामग्री के लिए एस्टीमेट पास करने के अधिकार प्राप्त हो गए हैं। कार्पोरेशन द्वारा यह अधिकार गर्मियों को देखते हुए दिया गया है।
विज्ञापन

 इसी के चलते अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने जनपद में चारों उपखंड कार्यालयों के अंतर्गत तीस से अधिक ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्घि कराए जाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें