- परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम बरौदिया निवासी विकास पटेल (23) का शव सोमवार की रात को कमरे के अंदर छत के कुंदे पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला।
परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात को विकास कमरे में था। कुछ देर बाद जब घरवालों ने आवाज दी तो कमरे के अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर पहुंचे तो यहां फंदे पर विकास मृतावस्था में लटक रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी मायके में थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। मृतक की एक बहन है और एक पुत्री है। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।