फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नकदी और जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
कैप्सन - घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद मकान में धावा बोल कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने 66 केवी विद्युत सब स्टेशन के पास कुछ ही दिनों में चोरी की तीसरी वारदात की है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

तालबेहट से तरगुंवा मार्ग पर 66 केवी विद्युत सब स्टेशन के पीछे ग्राम असऊपुरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र देवी प्रसाद श्रीवास अपना निजी मकान बना कर रहते हैं। शुक्रवार को वह अपने परिवार सहित गांव गए थे। घर पर कोई नहीं था। चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और फिर कमरे में रखी अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे पंद्रह हजार रुपये नकद तथा जेवर पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए।
सुबह जब लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उसकी सूचना मकान मालिक को फोन पर दी। जानकारी मिलने के बाद कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक साजेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर गए और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

पीड़ित प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पंद्रह हजार रुपये की नकदी, तीन जोड़ी चांदी की पायलें, एक तोला की दो सोने की अंगूठी, दो तोला की सोने की चार चूड़ी, एक तोला की सोने की झुमकी आदि सामान चोरी हो जाने की बात करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की । मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
बंद मकान हैं चोरों के निशान पर
नगर में पिछले चार माह में चोरी की अधिकांश वारदातों में बदमाशों ने सूने मकानों को ही अपना निशाना बनाया है। माना जा रहा है कि नगर में चोरों का बड़ा समूह है जो दिन में बंद मकानों की रेकी करता है और रात में मौका पाकर वारदात करते हैं और निकल जाते हैं। तभी तो पुलिस इस गिरोह के लोगों को पकड़ने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें