ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम रजवारा में चेकिंग के दौरान एक युवक को बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया, बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 26 सितंबर को सुबह नौ बजे वह हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे कि वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। कड़ाई करने पर उसने अपना नाम ग्राम बिरधा निवासी अरविंद कुशवाहा पुत्र नाथूराम कुशवाहा बताया और उसकी निशानदेही पर बानपुर की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राम रजवारा में हाईवे रोड के पास कूरे कुशवाहा के मकान के पीछे बिना नंबर प्लेट की चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद हुई दोनों मोटरसाइकिलें बिना नंबर की हीरो डीलक्स काले रंग की बरामद की गई हैं।