ललितपुर। नव साक्षरों की परीक्षा 21 सितंबर को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और नगर क्षेत्र के विद्यालयों में प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा में 700 से अधिक असाक्षर से साक्षर हुए 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे।
निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए नव भारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के निरक्षरों को चिह्नित कर वालंटियरों द्वारा दीक्षा पोर्टल के माध्यम से पढ़ाई करवाकर साक्षर बनाया जा रहा है। इनको विशेष व सरल सामग्री पद्धति से शिक्षण कार्य कराया गया। गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, संयुक्त वर्ण परिचय, हिंदी, आओ बनाएं शब्द, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना सिखाया गया। अब इन नव साक्षरों की परीक्षा कराई जाएगी। इस दिन जिस विद्यालय में परीक्षा नहीं है, वे बंद रहेंगे। बीएसए रणवीर सिंह ने परीक्षा शांति पूर्वक कराने के निर्देश दिए हैं।
-
नव साक्षरों की परीक्षा 21 सितंबर को प्रस्तावित है। परीक्षा कराने के लिए आवश्यक तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
-प्रदीप कुमार, डीसी सामूहिक सहभागिता