फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: असद और गुलाम एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रियल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। असद और गुलाम के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिला मजिस्ट्रेट ने इसका आदेश जारी कर दिया है। जांच अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने लोगों से घटना से जुड़ीं जानकारियां व साक्ष्य मांगे हैं।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव इलाके में बृहस्पतिवार को एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद और उनका शूटर गुलाम मारा गया था। पुलिस का कहना है कि दोनों अतीक अहमद को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए झांसी पहुंचे थे। दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी थी। एसटीएफ की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गए थे।
जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। जांच अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव को बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी या साक्ष्य देना चाहता है तो तीन दिन के भीतर कलक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें