फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बड़े भाई को अस्पताल ले जा रहे छोटे भाई को टेंपो ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मसीहागंज चौकी के सामने शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बड़े भाई के सामने छोटे भाई की मौत हो गई। दोनों बस के इंतजार में खड़े थे। तभी तेज रफ्तार में लोडिंग टेंपो ने सड़क किनारे खड़े छोटे भाई को रौंद डाला। हादसे के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को कुछ दूर आगे पकड़ लिया गया। छोटा भाई बड़े को अस्पताल ले जा रहा था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कल्याणपुरा गांव निवासी गंगाराम ढहरिया के मुताबिक उसे इलाज कराने शिवपुरी के सिरसौद जाना था। छोटा भाई राजाराम (35) भी उसके साथ था। महाकौशल ट्रेन से शनिवार सुबह दोनों झांसी पहुंचे। यहां मसीहागंज चौकी के सामने बस स्टॉप सेंटर पर खड़े होकर शिवपुरी की बस का इंतजार कर रहे थे। उसी समय भूसे से भरे लोडिंग टेंपो ने राजाराम को टक्कर मार दी। हादसे में राजाराम की मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद ड्राइवर लोडिंग टैंपो लेकर फरार हो गया। एक वाहन ने पीछा करके कुछ दूर आगे उसे पकड़ लिया। हादसे के बाद गंगाराम ने परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि भाई राजाराम प्राइवेट काम करता था। उसका 5 साल का बेटा अभिषेक और 3 साल की बेटी दीपिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें