फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जैन समाज ने मुनिपुंगव सुधा सागर महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से ललितपुर में 28 जनवरी से शुरू होने वाले अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। महोत्सव को अतिभव्यता व सहयोग प्रदान करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

आयोजन स्थल को अयोध्यापुरी में निर्मित करने के लिए मनोहारी सभा मंडप इंद्रपुरी को तैयार किया जा रहा है। महामहोत्सव का पंचकल्याणक प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में 28 से पांच फरवरी तक किया गया है। नवीन गल्ला मण्डी के पीछे झांसी रोड पर मैदान को समतल करके धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए दिगंबर जैन पंचायत ने मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से स्वयंसेवी संस्थाओं को कमान सौंपी है।
जनपद में सन 2012 में जैन समाज ने श्रमण मुनि सुधासागर महाराज का ससंघ चातुर्मास प्रभावना पूर्वक संपन्न कराया जिसमें दिगंबर जैन मंदिर क्षेत्रपाल मंदिर में भव्य मंदिर सहस्त्रकूट जिनालय, नंदीश्वर दीप जिनालय, चौबीसी मंदिर, कल्पवृक्ष गुफा मंदिर आदि का नवनिर्माण कराने का संकल्प लिया और शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन

अभिनंदनोदय तीर्थ प्रदेश का अव्वल मंदिर होगा
मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार दस वर्ष के अंतराल में निर्मित अभिनंदनोदय तीर्थ प्रदेश का अव्वल मंदिर होगा। यह नागर पद्धति से पाषाण द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें सहस्त्रकूट जिनालय,चौबीसी मंदिर, नंदीश्वर दीप जिनालय, कल्पवृक्ष गुफा मंदिर भव्यतापूर्ण तैयार किए गए हैं जो श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहेंगे।
पंचकल्याणक महोत्सव की इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियां
महोत्सव संचालन सर्वोदय समिति में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पंकज जैन, शीलचंद, अखिलेश, कोमलचंद , स्वतंत्र मोदी, संजीव जैन, अशोक जैन, कमलेश जैन चौधरी, आकाश जैन, अविनाश सिंघई। निर्माण समिति मार्गदर्शक समिति इं. सतीश जैन, इंजी. मनोज सिंघई, संजीव जैन,जीवन जैन,जितेंद्र जैन, वैभव जैन टिन्ना, अभय जैन और वित्त समिति में मुकेश सराफ, अभिषेक, सनत जैन, महेंद्र जैन, विकास होंगे।
जुलूस व्यवस्था समिति में धार्मिक संयोजक मनोज जैन, नीरज जैन, संजय रसिया, आदिनाथ सेवा संघ वाहुवलिनगर, नीलेश सिंघई विपिन जैन हिरावल, मनोज जैन,मंगू पहलवान होंगे। पांडाल लाइट व्यवस्था समिति में संजय मोदी, आकाश जैन, निर्मल जैन,पवन जैन, मयंक, सौरभ जैन,संजीव जैन होंगे। सुरक्षा व्यवस्था समिति में जैन वीर व्यायामशाला के स्वदेश गोयल ललितपुर, जैन सेवा दल सांगली, जैन सेवा दल मुगावली, जैन सेवादल बासौदा और मेला कैप्टन नरेंद्र जैन छोटे पहलवान, कैप्टन राजकुमार जैन, महेंद्र सिंघई,नरेंद्र कडंकी, वैभव जैन, स्वदेश गोयल होंगे।
एकादश रथोत्सव द्वारा होगी अयोध्यापुरी की परिक्रमा
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन स्थल अयोध्यापुरी की परिक्रमा पांच फरवरी को एकादश रथोत्सव द्वारा निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्ध्य में की जाएगी जिसको अतिभव्य बनाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने विशेष तैयारियां सुनिश्चित की हैं जिसको देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धा का सैलाब उमडे़गा।
धार्मिक अनुष्ठान में बने महापात्र
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के महापात्रों में भगवान के माता पिता बनने का पुर्ण्याजन कल्पना राजेंद्र लल्लू को मिला इसके अतिरिक्त सौधर्म इंद्र सुमन-स्वतंत्र मोदी, धनपति कुवेर अशोक-सुधा परिवार, महायज्ञ नायक सुरेश चंद-गुणमाला, रचना संजीव, भरत चक्रवर्ती शिखरचंद -रवींद्र अलया, वाहुवली राम प्रकाश, संजीव कुमार ,ईशान इंद्र विनय कुमार, नीरज जैन,सनत इंद्र संजीव कुमार, राजीव कुमार, यज्ञनायक- महेंद्र कुमार, मनोज कुमार सराफ, राजमल अखिलेश, ब्रहमेंद्र- राजेंद्र, राजेश सिंधई, राजा श्रेयांश-शीलचंद, राजीव, शिखरचंद, सुरेंद्र कुमार,लोकेश वैभव सराफ, अभय, देवेंद्र श्रीश सिंघई, अभिनंदन आदि चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें