ललितपुर। डा. भीमराव अंबेडकर के 59वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनके कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में कवि सम्मेलन व मुशायरा हुआ तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भारतीय जनता पार्टी ने गोष्ठी कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
संसदीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित समाज को भारतीय मूल धारा में लाने के लिए कार्य किया। कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडे, नीरज जैन गौना व चंद्रशेखर पंथ ने भी अपने विचार रखे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन निरंजन, जिला संयोजक कृष्णा विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सावन कुमार असाटी, पवन साहू, नगर मंत्री निमेष तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए।
जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अदबी संगम के बैनर तले कवि सम्मेलन, मुशायरा व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीएमओ डा. सतेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला आबकारी अधिकारी ने अपने विचार रखे।
रामकृष्ण कुशवाहा ने कहा कि जिस जहां से आए थे वो लौटकर उधर गए, वो तो एक मुसाफिर थे वापस अपने शर गए, खूबसूरत फूल थे, बाबा हिंदुस्थान के गुलशन के, खुशबू बनकर सारे जमाने में बिखर गए। इसके अलावा सुमनलता, असर ललितपुरी, सोनिया प्रभाकर, रामस्वरूप नामदेव अनुरागी, वरिष्ठ कवि शिखरचंद्र मुफलिस ने शेर पढ़े। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व संचालन रामकृष्ण कुशवाहा व इं. सतीश चंद्र गौरव ने किया।
इस मौके पर नंदलाल पहलवान, फूल चंद्र रजक, हाकिम सिंह, बंटी अहिरवार, सरनाम सिंह, राजकुमार, मेवालाल आदि उपस्थित रहे।