फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घर से भागकर लड़की के शादी करने पर दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एक गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है। विवाद का कारण घर से भागकर लड़की का शादी करना बताया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी को गांव का ही युवक भगाकर ले गया था। उसकी भतीजी उसी के साथ अपनी मर्जी से रह रही है। दो सितंबर की शाम पांच बजे जब उसकी भाभी दुकान पर सामान लेने गई थी तभी विपक्षियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। भाभी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह और अन्य लोग बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष ने बताया कि उसकी मां व भाई खेत से घर आ रहे थे। स्टैंड के पास आरोपियों ने गाली-गलौज की। मां व भाई से लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश मानते हैं और मारने पर आमादा रहते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-
लड़की ने वीडियो जारी कर मांगी थी पुलिस से मदद
मारपीट की घटना के बाद देर शाम लड़की ने फेसबुक पर वीडियो डाला था। कहा था कि उसने अपनी मर्जी से भागकर शादी की है। उसके परिवार वाले लड़के के घर वालों से मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें साथ रहने की इजाजत दी है। उनकी मदद करें। लड़के के परिजन की कोई गलती नहीं है।
-
दोनों पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों एक ही समाज के हैं। जांच में पाया गया कि एक पक्ष की लड़की ने दूसरे पक्ष के लड़के संग भागकर अपनी मर्जी से शादी की थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ था।
विज्ञापन

अजय कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें