फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता की सेवा से बढ़कर संसार में नहीं कोई पूजा: धनवंतरीदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालाबपुरा स्थित धनुषधारी मंदिर में शिव महापुराण कथा के दौरान संत धनवंतरीदास ने कहा कि माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं है। उन्होंने कथा के सातवें दिन कार्तिकेय व गणेश की बुद्धि परीक्षा के प्रसंग का वर्णन करते हुए माता पिता के महत्व को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर धनुषधारी मंदिर में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। सुबह सभी भक्तों ने शिवार्चन किया। इसके उपरांत कथा का रसपान किया। संत धनवंतरीदास ने कहा कि शिव ने कार्तिकेय व गणेश से पृथ्वी की परिक्रमा पहले करने वाले का विवाह पहले का प्रस्ताव रखा, तो गणेश ने माता पिता की परिक्रमा कर अपनी बुद्धिमता दिखाई। इस कथा से यह शिक्षा मिलती है कि माता पिता के चरणों में संसार है। उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा ही संसार की सबसे बड़ी पूजा है। इस अवसर पर सेर्वश्वर धाम के महंत कृष्णागिरी, ब्रह्म कुमारी आश्रम से रेखा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, संजय नौगरिया, सीएल गुप्ता, ओमप्रकाश, ब्रजकिशोर, अरविंद, प्रभुदयाल, मनोज, सुदामा प्रसाद, विनोद खैरा, ओमप्रकाश बिरधरे, शरद खैरा, गोविंद व्यास, चंद्रशेखर दुबे, पूर्व विधायक राजेश खैरा, मनीष अग्रवाल, रामप्रसाद, राहुल सेठ, रमेश सुहाने, लक्ष्मीनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें