फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। वेटिंग टिकट कंफर्म न होने से यात्रियों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा।
यहां से इंदौर के लिए तो बसों का संचालन होता है, लेकिन दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, भोपाल, मुंबई, जबलपुर, कानपुर व लखनऊ जाने के लिए लोगों को ट्रेन से ही यात्रा करनी पड़ती है। त्योहारों पर काफी पहले ही ट्रेनों में आरक्षण फुल हो जाता है। वेटिंग टिकट कंफर्म न होने के कारण लोगों को साधारण बोगी में सफर करना पड़ता है, जहां पैर रखने की भी जगह नहीं होती। रक्षाबंधन को देखते हुए रविवार को प्लेटफार्म पर काफी भीड़ दिखाई दी। आरपीएफ व जीआरपी ने विशेष चेकिंग व सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यात्रियों को कतार में खड़ाकर कोच में प्रवेश कराया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्रा, कांस्टेबल साहब सिंह एवं उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें