फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोहल्ले में सड़क बनी न नाली, पानी के लिए भी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी/सिलावन। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार की करीब 3000 आबादी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है। सड़क व नाली के अभाव में यहां के लोग गलियों में भरा दूषित पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। पाइपलाइन न पड़ने से पानी के लिए भी लोग परेशान हैं।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के अंतर्गत रामराज कॉलोनी और कंचन मोहल्ला आते हैं। यहां के लोगों का कहना है की पक्की सड़क और नाली नहीं होने से कीचड़ व दलदल बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली के अभाव में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे दूषित पानी के बीच से ही होकर निकलना पड़ता है। कंचन मोहल्ला से निकली मुड़िया माइनर के खुली होने से उसमें गंदगी जमा हो गई है, जिसके चलते अत्यधिक मच्छर पनप रहे हैं।
उसमें से निकल रही दुर्गंध से खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा सोलर लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। 楰
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें