फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गार्डिंगयुक्त हाईटेंशन लाइन न होने से हादसे का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बिना गार्डिंगयुक्त निकले हाईटेंशन बिजली के तार खतरा बने हुए हैं। पूर्व में कई बार हाईटेंशन तार गिरने से लोगों की जान जा चुकी है। घरों व दुकानों में हाईटेंशन करंट दौड़ने से गंभीर हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति के लिए 11 हजार केवी व 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइनों का जाल बिछाया गया है, जो मुख्य सड़कों व गली-मोहल्लों से होकर गुजरती हैं। विभाग द्वारा नियमत: हाईटेंशन लाइनों के बिछाने के समय ही इन लाइनों के नीचे दोनों विद्युत खंभों के बीच में निर्धारित दूरी के अंतराल पर एक या डेढ़ फुट नीचे गार्डिंग वायर लगाई जाती है। इसके टूटने या गिरने पर बदलने का भी प्रावधान रखा गया है। लेकिन, शहर में बहुत से स्थानों पर गार्डिंग वायर टूटने या गिरने पर वर्षों से नहीं बदली जा सकी हैं, जिसकी वजह से गंभीर हादसे होते रहते हैं।
शहर में ही स्टेशन क्षेत्र, तालाबपुरा, नदीपुरा, गल्लामंडी क्षेत्र आदि बहुत से स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों के नीचे गार्डिंग वायर नहीं लगे हैं, जिसकी वजह से यहां प्रमुख चौराहों व मुख्य सड़कों से निकली हाईटेंशन लाइनों का हर पल खतरा बना हुआ है। शहर में ही चर्च रोड तिराहा, तुवन चौराहा, तुवन चौराहा से आजादपुरा गेट के पास, सदनशाह चौराहा, इलाइट चौराहा पर गार्डिंग नहीं है। इसके साथ ही राजघाट रोड पर हाईटेंशन लाइनों की गार्डिंग वायर टूटकर जमीन पर पड़ी हुई है। राजघाट रोड पर कब्रिस्तान के पास कुछ ही दिनों पहले गार्डिंग वायर टूटकर जमीन पर पड़ी है, लेकिन विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


पहले ये हो चुके हैं हादसे
दो वर्ष पहले शहर के मोहल्ला नदीपुरा में कैलगुवां रोड पर हाईटेंशन तार जमीन पर गिरने से एक टायर की दुकान में आग लग गई थी, जबकि उससे पूर्व ग्राम जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा निवासी तीन किसानों की नहर किनारे हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से मौत हो गई थी। वहीं तुवन चौराहे से आजादपुरा मोड़ पर एक राहगीर पर हाईटेंशन तार गिरने से मौत हो चुकी है। जबकि आजादपुरा में भी हाईटेंशन तार टूटने से हादसा हो चुका है।
विज्ञापन

वर्जन
हाईटेंशन लाइनों की जहां भी गार्डिंग नहीं है, उनके लिए बिजनेस प्लान में प्रस्ताव दिया जाएगा और इसे आवश्यक रूप से करवाया जाएगा।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें