फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 गांवों में रात भर नहीं रही बिजली

Fri, 19 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रात में होने वाले फाल्ट को सुधारने के लिए दिन का इंतजार किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। बुधवार की रात देवगढ़, नदनवारा व मसौरा फीडरों में ब्रेक डाउन के कारण नब्बे गांवों की बत्ती गुल रही। जबकि शहर में हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट से उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए, जिससे घंटों बिजली नहीं रही। 
विज्ञापन


गल्लामंडी स्थित 66केवी और बाईपास 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के माध्यम से आधे शहर समेत सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन फाल्ट होने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शाम को होने वाले फाल्ट को दूसरे दिन तक सुधारा जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को रात भर अंधेरे में नारकीय स्थिति में रहने को मजबूूर होना पड़ रहा है।

गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्राम नया गांव में बुधवार की शाम सात बजे 11 हजार केवी लाइन का डिस्क फटने से आपूर्ति गुल हो गई। विभागीय लापरवाही के चलते शाम को हुआ फाल्ट अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे सुधारकर आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इस वजह से ग्राम जुगपुरा, ककरुआ, महेशपुरा, दावनी, पटौराकलां, पटौरा खुर्द, खिरिया, बम्हौरीकलां, मैरती, बेसरा, आलापुर, पिपरिया, भारौनी, बारौद, नयागांव, नुनावली, चौंसा, बरदेयी, परौंदा, नकवाना, बरखेरा, जीरोन, ऐरा, जाखलौन, देवगढ़ आदि क्षेत्रों की बिजली रात भर गुल रही।
विज्ञापन


इसी प्रकार बाईपास सब स्टेशन में स्थापित नदनवारा फीडर के अंतर्गत बुधवार की शाम चार बजे ग्रामीण क्षेत्रों की हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट आ गया, जिसके चलते इस फीडर से जुड़े ग्राम सेवनी, रोंड़ा, करगन, अमरपुर, चीरा, विघा, महरौनीखुर्द, महर्रा, पाचौनी, धोवनखेरी, खिरिया, देवरान, गंगापुर, खजरा, गदयाना, वस्त्रावन, कारीटोरन समेत करीब 27 गांव की बिजली रात भर ठप रही। बिजली आपूर्ति सुचारु तो नहीं की जा सकी, लेकिन सिवनी खुर्द से पूर्व हाइटेंशन लाइन का जंपर काटकर फीडर की बिजली सुचारु कर दी गई। जबकि हकीकत कुछ और ही रही। सिवनीखुर्द से लेकर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन बृहस्पतिवार की दोपहर तक भी सुचारु नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। 

वहीं बाईपास सब स्टेशन से जुड़े मसौरा फीडर की बिजली भी बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे लाइन में ब्रेक डाउन होने के कारण गुल हो गई, जो सात घंटे बाद सुबह 11 बजे सुचारु की जा सकी। वहीं नगर में फीडर नंबर तीन के अंतर्गत बुधवार की रात 4.15 बजे विद्युत फाल्ट होने के कारण गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए, जिससे शहर के एक दर्जन से अधिक मुहल्लों की बिजली आपूर्ति छह घंटे से अधिक समय तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें