कैप्सन - गांव के बाहर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। मंगलवार की रात कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सेरवासकलां में चोरों ने दो घरों और एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। तीसरे घर में घुसे चोर लोगों के जागने पर भाग निकले। पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए अपनी गिरफ्त में लिया है।
कुछ दिनों से तालबेहट और पूराकलां के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस अभी बिजरौठा, विजयपुरा और भुचेरा में हुई चोरियों का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। वहीं, मंगलवार की रात चोर सेरवासकलां निवासी मोतीलाल अहिरवार केेेेेे घर में घुसे और एक कमरे का कुंदा काटकर उसमें रखे बक्से को अपने साथ ले गए। जिसमें पांच हजार की नकदी, सोने के कंगन, हार, चांदी की करदौनी, पेटी, गुच्छी, पायलें चार जोड़ी और खगौरिया आदि सामान चोरी हो गया। बक्सा सुबह घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पीड़ित ने पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इसके बाद चोर गांव के भैयन अहिरवार के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात आदि सामान चुरा ले गए। इसके बाद अशोक साहू की किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोर तेल, साबुन आदि सामान चुरा ले गए। चोरों ने अनिल रजक के मकान में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के जाग जाने से वह भाग गए। इसके बाद लोगों ने चोरों को ललकारा और तेरई फाटक पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर गई। तब तक चोर भाग गए। पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्त में लिया है।
कैप्सन - गांव के बाहर बिखरा पड़ा सामान- फोटो : TALDEHATE