फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी का ताला तोड़कर नगदी चुराई

Mon, 29 Aug 2016 01:23 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कस्बे में लग रहे पुलिस गश्त को चकमा देकर अज्ञात चोरों ने मोहल्ला रानीपुरा में किराए से रहने वाले एक बैंक कर्मी के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर पच्चीस हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


मोहल्ला में रानीपुरा में निजाम खा का मकान है, जिसमें बैंक कर्मी मकबूल खा के अलावा एक परिवार और किराए से रहता है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट में लगी शटर का ताला काट कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मकान के समस्त कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। मकान के पीछे के कमरे का कुंदा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे पच्चीस हजार रुपये की नगदी एवं दो सोने के मोती लेकर रफूचक्कर हो गए।  

चोरों की आहत सुनकर मकान में रहने वाला एक युवक उठा। दरवाजे की कुंडी बंद होने के कारण युवक बाहर नहीं आ सका। युवक की तत्काल पुलिस को इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षण ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्र में चोरों की काफी तलाश की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हासिल न हो सकी। घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें