फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के युवा झेल रहे बेरोजगारी का दंश : डॉ. निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश में बेरोजगारी का दंश युवा झेल रहे हैं, ऐसे में प्रदेश सरकार का जो पेपर लीक घोटाला चल रहा है। वह किसी से छुपा नहीं है। सरकार युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। यह बात लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी युवा जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चला जा रहा है। जिसके चलते जनपद में कई कार्यक्रम के आयोजन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और बेहतर परिणाम हम सभी के समक्ष है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार, परीक्षाएं कराने के नाम पर छलने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भी इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है, इसलिए लोकसभा चुनाव में परिणाम सत्तादल की सोच के विपरीत रहे। इस दौरान प्रमुख महासचिव अमरेंद्र आर्य, उपाध्यक्ष प्रभारी धीरेंद्र यादव, शिवसिंह पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें