फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक ने घर में फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा बौलारी में एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली।
बौलारी निवासी महेंद्र रजक (30) ने रविवार दोपहर में एक कमरे के कुंदे में गले में फंदा डाल कर जान दे दी। वह खेती करता था। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से फसल खराब होने से वह काफी परेशान था। इसी के चलते उसने उक्त कदम उठाया। लेखपाल अनूप गुप्ता ने मौके पर जांच की। उन्होंने बताया कि मृतक के दो नाबालिग बच्चे हैं और उसके नाम लगभग एक एकड़ जमीन है। गृह क्लेश के चलते उक्त कदम उठाया है।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर आया था घर
मृतक महेंद्र पहले तालबेहट में ही एक गैस एजेंसी पर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर चला गया था। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले ही वह गांव आया था। इससे परिवार के लोग खुश थे, लेकिन रविवार को हुई घटना से पूरे परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन




लेखपाल को भेज कर जांच करा ली गई है। पारिवारिक कारणों के चलते युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। - चंद्रकांत तिवारी, तहसीलदार तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें