संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लाठी-डंडा, सब्बल से किए गए हमले में घायल ग्रामीण की मौत के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुआघोषी निवासी रामदास के साथ 8 मार्च की रात मारपीट के बाद उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बल्ले उर्फ कृष्णकांत, परमानंद, ऊदल, रामा निवासी ग्राम कुआघोषी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया।