फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी लेने गया युवक फिसलकर युवक कुएं में गिरा, मौत

Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए कुएं पर पानी लेने गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कीटनाशक दवा छिड़कने के लिए पानी लेने गया युवक फिसलकर कुएं में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी बलराम (18) बृहस्पतिवार को अपने खेत पर खड़ी उड़द की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए गया था। दोपहर को वह खेत पर बने कुएं पर पानी लेने गया था। पानी निकालते समय वह फिसलकर कुएं में गिर गया और पानी में डूब गया। इधर जब काफी देर तक बलराम पानी लेकर नहीं लौटा तो खेत पर मौजूद अन्य परिजन कुएं के पास गए। यहां पानी में बलराम की चप्पल व प्लास्टिक की पिपिया उतराती दिखाई दी।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजन सहित अन्य ग्रामीणों ने कुएं के अंदर पानी में बलराम की खोजबीन शुरू की। कुछ देर के प्रयास के बाद बलराम को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें