फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बैनामा कराने के बाद रुपये न देने पर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर से भैंस खोजने गए युवक की हत्या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने और रुपये न देने को लेकर हुए विवाद में डंडा से सिर पर हमला करके की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
21 फरवरी को कोतवाली अंतर्गत ग्राम मऊमाफी के पास से गुजरे गोविंद सागर बांध की नहर में शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी अमर यादव (32) का शव मिला था। उसके सिर और पैर में चोट के निशान थे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। रविवार को पुलिस ने विनोद कुशवाहा निवासी बड़ी नहर चौकाबाग और कालू उर्फ मनीष कुशवाहा निवासी तिवारी पेट्रोल पंप के सामने चौकाबाग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी विनोद कुशवाहा ने बताया कि वह ललितपुर में अपनी जमीन पर प्लाटिंग करता है। उसने अमर के कहने पर उसकी भाभी के नाम पर प्लाट की रजिस्ट्री की थी। दाखिल खारिज होने के बाद भी रुपये नहीं दिया। 15 फरवरी को अमर की भैंस खो गई थी। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल रही थी। 18 फरवरी को वह अपने दोस्त कालू व अमर के साथ शाम 7 बजे घर से भैंस खोजने गए थे। गांव के बाहर उन्होंने शराब पी। भैंस खोजकर लौटते समय प्लाट के रुपयों को लेकर उनके बीच कहासुनी व वाद-विवाद होने लगा। उसने व उसके दोस्त कालू ने शराब के नशे में वहीं पास में पड़ा डंडा उठाकर अमर के सिर पर मार दिया। अमर लड़-खड़ाकर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने पास में स्थित नहर के पानी में लाश फेंक दिया था। जबकि जूता, मफलर एवं जिस डंडे से मारा था, उसे गेहूं के खेत में छुपा दिया था।
पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा, मफलर व जूता बरामद किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, बृजबिहारी सेंगर, गनेश, विक्रम, नरेश, हिमांशु गुप्ता शामिल रहे।

पुलिस ने खंगाले 50 सीसीटीवी कैमरे
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने मुकदमे में चारों आरोपियों की तकनीकी व मैनुअल जांच करने के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इसके लिए पुलिस टीमों ने चौकाबाग, शिवनगर, हाईवे, मऊमाफी जाने वाली सड़क किनारे स्थित मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस के हाथ विनोद कुशवाहा व कालू कुशवाहा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी लगी थी।
विज्ञापन

-
नहर में हत्या कर युवक के फेंके गए शव के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बेचे गए प्लाट के रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या हुई थी।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें