फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: युवक को रात भर पीटा, मोबाइल छीनकर धमकी दी

Sat, 07 Nov 2026 12:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के चांदमारी ग्राउंड में एक युवक से मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। यह घटना बीते चार नवंबर की रात को हुई थी।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के रामराजा निरंजन की तहरीर पर बताया गया कि महफूज खां ने चार नवंबर की रात पीयूष पटेल को पेट्रोल खत्म होने के बहाने चांदमारी ग्राउंड बुलाया। पीयूष अपने चचेरे भाई रामराजा और दोस्त कृष्णकांत तिवारी के साथ वहां पहुंचा। वहां महफूज खां, अमित राजपूत, अखिलेश, शिवम यादव और कृष्णा यादव सहित पांच आरोपियों ने तीनों की पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें जबरन सुनसान इलाके में ले जाकर फिर पीटा और पीयूष का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्हें दावनी बुढवार रोड पर स्थित एक खेत पर ले गए, जहां पूरी रात पिटाई की गई। रात में पीयूष के मोबाइल में पैसों के लेन-देन से संबंधित एक झूठी वीडियो भी बनाई गई। आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। रामराजा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें