जखौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम विनेका खुर्द में बुधवार को युवक ने गले में फंदा डालकर घर में कुंडे से लटक गया। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उसे तत्काल फंदे उतार कर सीएचसी ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
अभिषेक (22) पुत्र गजराज निवासी बिनेका खुर्द ने अज्ञात कारणों के चलते घर में गले में फंदा डालकर कुंडे से बंधी रस्सी पर लटक गया। यह देख परिजनों ने तत्काल युवक को नीचे उतारकर जखौरा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश्य अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज कर उसकी जान बचा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद