फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: शहजाद नदी को पुर्नजीवन देने का काम शुरू

Tue, 21 Feb 2023 12:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04
विज्ञापन

ग्राम चीराकोड़र और मादौन में कराया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल संरक्षण को लेकर शहजाद नदी को पुर्नजीवित करने का काम मनरेेगा विभाग ने शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में गांव चीराकोड़र और गांव मादौन में कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील पाली अंतर्गत गांव बंट के तालाब से निकली शहजाद नदी के करीब 10 किमी क्षेत्र में विकास कार्य किया जाना है। गांव चीराकोड़र में दो किलोमीटर और गांव मादौन में तीन किलोमीटर तक काम कराया जाना है। प्रथम चरण में दोनों गांव में 500-500 मीटर तक काम शुरू हो चुका है। जिसमें नदी के गहरीकरण-चौड़ीकरण, दोनों ओर की मेड़बंधी कराई जा रही है। काम का निरीक्षण जिलाधिकारी आलोक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कार्यस्थल पर पहुंचकर किया। जिसमें उन्होंने काम को गुणवत्ता पूर्वक तरीके से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शहजाद नदी को पुर्नजीवन मिलने से करीब एक दर्जन गांव के लोग लाभान्वित होंगे। उन्हें गर्मी के सीजन में भी इस नदी में पानी मिलेगा। इसके साथ रबी के सीजन में भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें