फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: छह गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं आई, न सिंचाई हो पा रही और न ही पढ़ाई

Tue, 21 Feb 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में विद्युत विभाग के अधिकारी भले ही रात में बोर्ड परीक्षाओं के चलते बिजली आपूर्ति होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। बांसी स्थित 33 केवी उपकेंद्र के लखनपुरा फीडर से हो रही विद्युत कटौती से करीब छह गांवों के लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। बिजली न आने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है तो वहीं रात में विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बांसी 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के लखनपुरा फीडर से गांव देवरान, हीरापुर, गदयाना, कारीटोरन, इमलिया, खजरा, बरखिरिया समेत अन्य गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन विभागीय कर्मियों की उदासीनता के चलते देवरान घाट से आगे बसे गांवों में आपूर्ति ठप है। बीते तीन दिन से कारीटोरन, इमलिया, खजरा व बरखिरिया समेत अन्य गांव में बिजली नहीं आई है।
ऐसे में किसानों को सिंचाई न होने से फसलों के प्रभावित होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि फसलें सूख रहीं है। इससे फसल खराब हो जाएंगी। वहीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूखने की स्थिति में पहुंच गई हैं।
- श्यामबाबू विश्वकर्मा

धूप से फसलों को बचाने के लिए सिंचाई जरूरी है, लेकिन बिजली न आने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। अब फसल के प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।
- गनेश

बच्चों की 10वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रहीं हैं। ऐसे में पढ़ाई की अधिक जरूरत है। बिजली के अभाव में बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
- नीरज प्रजापति

तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई व फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। अब फसल सूखने का खतरा बना हुआ है।
- हरभान

रविवार को तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसे ठीक करा दिया गया था। अब भी आपूर्ति बाधित होने की जानकारी हुई, जिस पर दिखवाया जाएगा। आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन

- देवीप्रसाद, उपखंड अधिकारी, उपकेंद्र बांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें