रेलवे स्टेशन पर काम के लिए मंगाई गई तीन क्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो, तीन और चार पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसके लिए अन्य जनपदों से तीन बड़ी क्रेन (मशीन) और कुछ जेसीबी मशीनें भी मंगाई गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लेकर गाटर चढ़ाने का काम किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर नए स्टेशन भवन के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्लेटफार्म पर लोहे के पिलर खड़े कर दिए गए हैं। अब प्लेटफार्म एक व दो और तीन व चार के मध्य पिलर पर लोहे के गाटर रखे जाने हैं। रेलवे के अधिकारी बिजली के तारों की ऊंचाई आदि की माप कर रहे हैं।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर का फुट ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। ब्लॉक लेकर गाटर रखने का काम किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी