फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप के चलते शादी में हुआ बवाल

Tue, 09 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट, ललितपुर। शादी समारोह में डीजे पर नृत्य के दौरान एक युवती से छेड़खानी के आरोप के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कस्बे के चौबायाना मुहल्ला में एक परिवार में शादी समारोह था। उसी समय कुछ लोग नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने किसी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। इस दौरान कई लोग चोटिल हुए।
 
पुलिस ने एक पक्ष के गोलू पुत्र बृजेेेश सोनी निवासी डंडिया पुरा झांसी, अमन श्रीवास पुत्र महेंद्र निवासी देवी लाल चौबे का कारखाना झांसी, पंकज पुत्र सुखनंदन शिहवरे बड़ागांव गेट बाहर झांसी, अमन सोनी पुत्र रवि शंकर निवासी नूतन बिहार कालोनी टीकमगढ़, भूपेंद्र एवं
विज्ञापन


सुनील सोनी पुत्रगण जयपाल सोनी निवासी चौबयाना तालबेहट तथा दसूरे पक्ष के मनोज, शैलेंद्र एवं रवींद्र झा पुत्र हुकुमचन्द्र झा निवासी चौबयाना तालबेहट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को शांति भंग में परगना मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें