फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक सप्ताह भी नहीं चल सकी जल संस्थान की मोटर, आंशिक हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर का करना पड़ा इंतजार तो कई लोग हैंडपंप से पानी जुटाने को हुए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। बीते दिनों पुरानी मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति गड़बड़ा गई थी। इस पर नई मोटर लगाकर आपूर्ति चालू की थी, जो एक सप्ताह भी नहीं चल सकी और खराब हो गई है। इससे लोअर जोन की टंकी पूर्ण क्षमता के साथ नहीं भर पा रही है। बुधवार को महज 30 मिनट ही नलों से आपूर्ति की गई। ऐसे में लोगों को टैंकरों का इंतजार करना पड़ा। कई लोग हैंडपंप से पानी जुटाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान ने दो भागों में बांटा है। इसमें अपर जोन व लोअर जोन है। दोनों से लगभग 14 हजार परिवारों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए पंप हाउस व सीडब्ल्यूआर समेत अलग-अलग टंकी बनाई गई है। बीते दिनों लोअर जोन की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इस पर नई मोटर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई थी। इससे लोगों को बेहतर आपूर्ति की उम्मीद हो गई। लेकिन, जल संस्थान की नई मोटर एक ही सप्ताह भी नहीं चल पाई और खराब हो गई। ऐसे में दो मोटरें ही चल रही हैं। एक मोटर नहीं चल पा रही है। इससे बुधवार को लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, चिरौलपुरा, बजरिया, महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, सुभाषपुरा, रैदासपुरा आदि मोहल्ला में आंशिक आपूर्ति हुई। इसके चलते लोग सीमित पानी ही जुटा सके। पर्याप्त पानी न मिलने पर हैंडपंपों की ओर रुख कर गए। इससे पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
लोअर जोन की मोटर खराब होने पर नई मोटर लगाई गई थी, जो खराब हो गई है। इसे ठीक करने के लिए भेजी गई है।
-शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें