फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टंकी से गिर रहे पानी से स्कूल की दीवार में आ रही सीलन

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। एक ओर कई मोहल्लों और गांवों के लोग सर्दी में पानी के लिए परेशान हैं। वहीं, नगर में पानी की टंकी के ओवरफ्लो होने से पानी बर्बाद हो रहा है और विद्यालय की दीवार में सीलन आने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बुधवार को जायजा लिया। व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर की प्राचीन शिक्षण संस्था श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के पीछे ही जल संस्थान की पानी की टंकी है। माताटीला बांध से पानी टंकी में भरकर नगर में आपूर्ति की जाती है लेकिन आए दिन टंकी के ओवरफ्लो होने से बैंक के रास्ते में जल भराव हो जाता है।
टंकी का अधिकांश पानी पीछे की ओर इंटर कॉलेज की दीवार पर गिरता है। इससे दीवार में सीलन आने लगी है। बुधवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने पूरी स्थिति देखी और अधीनस्थों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें