फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालगोदाम और सड़क बनकर तैयार, कल से होगी लोडिंग-अनलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम और हाईवे से स्टेशन तक सड़क बनकर तैयार है। अब आठ अक्तूबर से ललितपुर स्टेशन के मालगोदाम को बंद कर न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर नए मालगोदाम से लोडिंग व अनलोडिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ललितपुर स्टेशन स्थित पुराने देवगढ़ क्रॉसिंग के पास रेलवे का मालगोदाम है। यहां से हर वर्ष गेहूं की रैक की लोडिंग की जाती है। वर्ष 2022-23 में 75 रैक की लोडिंग की गई थी, जबकि इसके बाद 2023-24 में गेहूं की 42 रैक लोड हुई थी। इस वर्ष 2024-25 में गेहूं की 22 रैक लोड की गई, जो अन्य राज्यों व जनपदों को भेजी जाती है। इसी प्रकार हर वर्ष 70 से 80 रैक चावल, सीमेंट और खाद की आती है। मालगोदाम पर लोडिंग-अनलोडिंग के लिए भारी संख्या में ट्रकों को शहर के बीचों बीच से होकर गुजरना पड़ता है। दिन में नो-एंट्री की वजह से ट्रकों को प्रवेश नहीं दिया जाता। ऐसे में लोडिंग व अनलोडिंग में व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लोडिंग-अनलोडिंग समय पर न होने से भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ता है।
रेलवे ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर नए मालगोदाम का निर्माण कराया है। हाईवे से न्यू टाउन ललितपुर स्टेशन और मालगोदाम की सड़क का निर्माण भी पूरा हो गया है। अब कल बुधवार से न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए मालगोदाम से लोडिंग-अनलोडिंग शुरू की जाएगी। जबकि, देवगढ़ क्रॉसिंग के पास स्थित मालगोदाम को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नया मालगोदाम लोडिंग-अनलोडिंग के लिए तैयार है। इसका शुभारंभ कल से शुरू किया जाएगा।
-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें