फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 05 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम आजादपुरा जाने के लिए तरगुवा रेलवे गेट के पास वन विभाग की भूमि से होकर एक पुराना रास्ता है। जिससे होकर लोग काफी समय से गुजरते आ रहे हैं। वन विभाग की जमीन के पास एक किसान की भूमि है, जिसमें अपनी जमीन पर इस बार कब्जा कर लिया। इसी बात से खुन्नस खाकर तरगुवां में रहने वाले एक वन विभाग के कर्मचारी ने गांव की पार्टी बंदी के चलते शेष रास्ते पर पत्थर डाल कर उसे बंद कर दिया। जिससे आजादपुरा जाने के लिए ग्रामीणों को तरगुवा गांव से कही से भी रास्ता नहीं रहा, जिससे ग्रामीण शनिवार को आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुबह तालबेहट से जखौरा मार्ग पर बडे़ बडे़ पत्थर रखकर सड़क जाम दी।
विज्ञापन

सड़क जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने तत्काल तहसीलदार एवं नायव तहसीलदार को मौके पर जाने के निर्देश दिए। मौके पर गए अधिकारियाें ने सबसे पहले ग्रामीणों की बात को सुना, इसके बाद उन्होंने लेखपाल से पूरे प्रकरण की जानकारी ली जिस पर लेखपाल ने बताया कि वन विभाग ने जो रास्ता बंद कर दिया है वह काफी पुराना है और उसका उल्लेख राजस्व रिकार्ड में आज भी है, इस पर अधिकारियाें ने मौके पर मौजूद वन विभाग के एक कर्मचारी को  फटकार लगाते हुए रास्ता खोलने के निर्देश दिए। वन कर्मी ने मौके पर अधिकारियों को गुमराह करने की काफी कोशिश की परंतु जनता की मांग के चलते अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद मौके पर रास्त खोल दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें