ललितपुर। खजुराहो जाने वाली वंदेभारत समेत अन्य ट्रेन शुक्रवार को घंटों देरी से आईं। बताया गया कि तकनीकी कारणों के चलते शुरुआती स्टेशन से ही पांच घंटे से अधिक समय से वंदेभारत एक्सप्रेस देरी से चली है।
हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार को 11.35 बजे के स्थान पर सात घंटे विलंब होकर शाम को 6.33 बजे आई। वहीं अप रूट की पातालकोट एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम को 6.48 बजे के स्थान पर 1.50 घंटे विलंब होकर रात 8.38 बजे आई। वहीं पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस तड़के 3.33 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे विलंब होकर सुबह 6.15 बजे आई।
वहीं डाउन रूट की झांसी स्पेशल ट्रेन सुबह 11.10 बजे के स्थान पर दो 1.52 घंटे देरी से आई। वहीं डाउन रूट की पातालकोट एक्सप्रेस रात 7.49 बजे के स्थान पर पौने पांच घंटे विलंब होकर देर रात साढ़े बारह बजे आने की संभावना है। इसी प्रकार डाउन रूट की खजुराहो को जाने वाली गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 7.55 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर दोपहर 12.09 बजे आई। जबकि प्रयागराज समर स्पेशल एक्सप्रेस शुक्रवार को शाम 6.18 बजे के स्थान पर दस घंटे विलंब होकर अगले दिन तड़के सवा चार बजे आने की संभावना जताई है।