फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेहरूनगर की ओर खाली पड़ी जमीन सर्कुलेटिंग एरिया की तरह होगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरूनगर, सिद्धनपुरा और जुगपुरा में रहने वाले लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म चार से नेहरूनगर की ओर रेलवे द्वारा अपनी जमीन को विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। रेलवे द्वारा यहां खाली स्थान को सर्कुलेटिंग एरिया की तरह विकसित करने की योजना है। जल्द ही रेलवे द्वारा नेहरूनगर की ओर खाली अनुपयोगी आवासीय क्वार्टर व कार्यालयों के स्थान को विकसित किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार से नेहरूनगर की ओर कंडम हो चुके रेलवे आवास और कई इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालय स्थित हैं। रेलवे अब इन आवासों एवं कार्यालयों को गिराकर इनकी जगह खाली स्थान को विकसित करने की योजना तैयार कर रहा हे। रेलवे की ओर से इस खाली स्थान को रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया की तरह विकसित किया जाएगा। रेलवे यहां पार्किंग स्थल, ऑटो स्टैंड, द्वितीय प्रवेश द्वार और टिकट घर आदि बनाने की कार्ययोजना तैयार रहा है। अभी इस ओर पुराने रेस्ट हाउस के पास रेलवे की ओर से लोको पायलटों के ठहरने के लिए लॉबी का संचालन हो रहा है। ऐसे में नेहरूनगर, जुगपुरा और सिद्धनपुरा के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन आने-जाने और ट्रेनों की टिकट के साथ ही प्लेटफार्म पर प्रवेश की सुविधा भी हो जाएगी। ऐसे में इस क्षेत्र के यात्रियों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर स्टेशन के मुख्य गेट पर जाकर टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं, इसी स्थान के पास नई टिकट विंडो, आरक्षण विंडाे और वेटिंग हॉल भी प्रस्तावित है। यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है तो नेहरूनगर सहित आसपास के 40 हजार से अधिक आबादी के लिए यह काफी सुविधाजनक हो जाएगा। जिसके बाद इस क्षेत्र के लोगों को प्रवेश द्वार से ही टिकट लेकर एंट्री करनी पड़ेगी। अभी तक नेहरूनगर के लोगों को ट्रेन से यात्रा करने के लिए प्लेटफार्म चार से रेलवे स्टेशन पर प्रवेश कर मुख्य गेट के पास जाना पड़ता है, ऐसे में मुख्य गेट के पास यात्रियों को टीसी का सामना करना पड़ता है और प्लेटफार्म टिकट बगैर पकड़े जाने पर परेशान होना पड़ता है या फिर करीब तीन किलाेमीटर का चक्कर काटकर ओवरब्रिज से होकर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर आना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन
नेहरूनगर की ओर रेलवे की खाली जमीन को सर्कुलेटिंग एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए यहां सेकंड एंट्री गेट और टिकट घर बनाया जाना प्रस्तावित है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें