फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उत्कल छह घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे सेक्शनों में कई जगह परिचालन कारणों की वजह से उत्कल, हीराकुंड समेत कई ट्रेन घंटों देरी से आईं। इनमें डाउन व अप दोनों रूट की ट्रेनों विलंब से आई, इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस रविवार को तड़के 3.33 बजे के स्थान पर 6.07 घंटे विलंब होकर सुबह 9.40 बजे आई। डाउन रूट की ही विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस 7.19 घंटा विलंब होकर दोपहर 1.18 बजे आई। वहीं समता एक्सप्रेस भी सुबह 9.44 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब होकर 11.10 बजे और कुशीनगर एक्सप्रेस 1.08 घंटा विलंब से आई। अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब होकर शाम को 6.41 बजे के स्थान पर रात सवा ग्यारह बजे आने की संभावना जताई।वहीं कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन रात 9.15 बजे के स्थान पर सवा चार घंटा विलंब होकर देर रात 1.39 बजे आने की संभावना जताई। अप रूट की ट्रेनों में साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6.42 बजे के स्थान पर 2.26 घंटा विलंब होकर सुबह 9.08 बजे आई। अप रूट की शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा और वंदेभारत एक्सप्रेसआधा घंटा विलंब से आईं। अप रूट की हरिद्वार से चलकर पुरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रविवार को रात 8.21 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर देर रात सवा बजे तक आने की संभावना जताई। प्रयागराज विशेष एक्सप्रेस भी रविवार को सुबह 6.18 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर सुबह 10.21 बजे आई। पीआरओ रेलवे मंडल झांसी, मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अन्य सेक्शन में परिचालन कारणों से कुछ ट्रेनें विलंब से आईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें