फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवानों को दी श्रद्घांजलि

Tue, 20 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
trrisium, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। सोमवार को भाजपा, बुंदेलखंड सेना, एनएसयूआई व स्वतंत्र मंच के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। जगह-जगह शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित की जा रही है। सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला। इसके उपरांत घंटाघर प्रांगण में उन्होंने शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्घांजलि दी। इसी तरह स्वतंत्र मंच के सदस्यों ने घंटाघर प्रांगण में शहीद जवानों की याद में मोमवत्ती जलाई। इस मौके पर अमित पंथ, उमेश सुडेले, अमित चौबे, गौरब,  ईशान, उमेश आदि उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी है। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा देखा गया। वहीं बुंदेलखंड विकास परिषद की ओर से मांग की गई, कि इस आतंकवादी घटना का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना जरुरी है। इस दौरान महेश प्रसाद शर्मा, केके शर्मा, विशेवशर दयाल श्रीवास्तव, शंभू दायाल शर्मा, वीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें