फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के ट्रांसफार्मर नहीं, किसानों की आफत

Tue, 25 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
light, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले नलकूप संयोजनों के लिए विद्युत स्टोर में ट्रांसफार्मर व विद्युत सामान की कमी चल रही है। जिसके चलते दो सैकड़ा किसानों को विद्युत सामग्री व ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इससे किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्टोर इंचार्ज द्वारा आलाधिकारियों से 206 नए नलकूप संयोजनों के लिए ट्रांसफार्मर के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा हर वर्ष विभिन्न योजनाओं में छूट के तहत या फिर स्टीमेट की पूर्ण धनराशि पर नए नलकूप संयोजन जारी किए जाते हैं। वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा जनपद में किसानों को सामान्य योजना के तहत स्टीमेट में 68 हजार रुपए की छूट देकर नया नलकूप संयोजन का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए हर रोज आवेदन हो रहे हैं, जबकि बहुत से पुराने आवेदनों पर कनेक्शनों की प्रक्रिया जारी है। नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया से लेकर उपभोक्ताओं को विद्युत सामग्री उठाने तक तरह-तरह से मशक्कत करनी होती है। बाबुओं से लेकर अधिकारियों की मंजूरी के लिए दर-दर भटकना होता है।

विद्युत विभाग से नलकूप संयोजन की प्रक्रिया होने के बाद अब उसे विद्युत स्टोर में सामग्री उठाने के लिए पहुंचना होता है, जहां सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद उपभोक्ताओं को नए नलकूप संयोजन के लिए विद्युत सामग्री व ट्रांसफार्मर मुहैैया कराया जाता है। वर्तमान में विद्युत स्टोर में 136 नए संयोजन पर उपभोक्ताओं को सामग्री देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं मिलने से कनेक्शन कराने को परेशान हो रहे हैं, जबकि विद्युत विभाग द्वारा स्टोर में नए जॉब कार्ड उपलब्ध कराने से 70 उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर व विद्युत सामग्री दी जानी। लेकिन विद्युत स्टोर में सोमवार को नए नलकूप संयोजनों के लिए एक भी विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के चलते पूरे दिन भी उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। हालांकि स्टोर में पहुंच रहे उपभोक्ताओं को उपलब्ध विद्युत सामग्री देकर ही रवाना करना पड़ा और विद्युत ट्रांसफार्मर की डिमांड की बात बताई गई।
विज्ञापन


विद्युत स्टोर इंचार्ज अजय कुमार साहू ने बताया कि स्टोर विभाग द्वारा कुल 25 केवीए के 206 विद्युत ट्रांसफार्मरों की डिमांड भेजी गई है। झांसी से ट्रांसफार्मर की उपलब्धता होने पर प्राथमिकता से लेते हुए किसानों को ट्रांसफार्मर मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें